छापर (राज) : आचार्य महाश्रमणजी के विद्वान् शिष्य तपोमुर्ति मुनिश्री पृथ्वीराजजी स्वामी के सान्निध्य में तेरापंथ धर्मसंघ की शासन माता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा नवनिर्मित तेरापंथ ट्रस्ट भवन में रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के नवकार महामंत्र के समुच्चारण से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। मुनिश्री पृथ्वीराजजी ने फरमाया कि शासन माता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के प्रवचन का हर शब्द श्रोता के मन को भाने वाला था। उनका नेतृत्व पाकर लोग तृप्त हो जाते थे। उनकी गण निष्ठा और प्रशासन की कला सब को लुभाने वाली थी। उन्होंने महाश्रमणजी के दरबार में असाधारण साध्वी का स्थान बनाया, जो एक विशेष बात है। साध्वी प्रमुखा एक अच्छी लेखिका, वक्ता, संपादिका, चिंतनशील, प्रबुद्ध ग्रहण शील, अनासक्त व सहिष्णु थी। उनकी हाजमा शक्ति बहुत ही गजब की थी। साध्वीजी ने धर्म संघ में प्रचलित परीक्षाओं में विशिष्ट योग्यता प्राप्त कर नए कीर्तिमान स्थापित किए।
कार्यक्रम में सेवा केंद्र में विराजित मुनि श्री हेमराजजी स्वामी, मुनि श्री विकासकुमारजी, मुनि श्री कोमलकुमारजी, मुनि श्री दिनकर कुमारजी, पधारे हुए साध्वी प्रणवप्रभाजी, साध्वी मंजूप्रभाजी, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष माणकचंद बुचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान विजयसिंहजी सेठिया, मंत्री चमन दूधोडिया, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री राहुल दुधोडिया, महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा प्रेमदेवी नाहटा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री प्रदीप सुराना, मंत्री विनोद नाहटा, कन्या मंडल पूर्व उपसयोजिका सुविधा नाहटा, रेखा दूधोडिया, रूबी महर्षि, विजय सिंहजी सेठिया, विनोद नाहटा, शोभादेवी डोसी, सज्जन दूधोरिया, कुसुम बैद, सरोजदेवी भंसाली ने शासनमाता के प्रति अपनी भावांजलि गीत, मुक्तक, विचारों से अर्पित की।
कार्यक्रम में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमान जयराम जांगिड़, पूर्व पार्षद गोपाल सुथार, नगर पालिका उपाध्यक्ष सीताराम प्रजापति, सेन समाज के अध्यक्ष कालूराम सेन, हुकमाराम जी बड़बड़, राजाराम तापड़िया, पार्षद प्रतनिधि उमाशंकर रतवा, नानकराम जी तापड़िया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा मंत्री चमन दुधोडिया ने किया।
समाचार प्रदाता – विनोद नाहटा
स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई