गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मढ़ड़ा धाम सोनल माता मंदिर पर 26 जनवरी को चारण शक्ति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिनेश लखावत (चारण)* ने बताया कि आयोजित चारण शक्ति दर्शन कार्यक्रम में 26 जनवरी की सुबह सवा 7 बजे सोनल माँ की भव्य समूह आरती, दोपहर 12 बजे महाप्रसादी, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे राश-गरबा, शाम 4 बजे बरात स्वागत, शाम 4 बजे से 7 बजे तक मातृवंदना संतो, कवियो तथा महानुभवो का समान, शाम 7 बजे महाआरती, शाम सवा 7 बजे समूहिक विवाह की रस्मों सहित कई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज के लोग पहुंचे जिसको लेकर पूरे भारत मे जनसम्पर्क किया जा रहे।