Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

चतुर्विध संघ के निश्रा मे होली चातुर्मासिक पक्खी महापर्व आध्यात्मिक रुप से संप्पन्न

चतुर्विध संघ के निश्रा मे होली चातुर्मासिक पक्खी महापर्व आध्यात्मिक रुप से संप्पन्न

चतुर्विध संघ के निश्रा मे होली चातुर्मासिक पक्खी महापर्व आध्यात्मिक रुप से संप्पन्न! तीन दिवसीय मौन साधना एवं तेला आराधना कर खान्देश केशरी “बरसा-दाता” पु. गौतम मुनीजी प्रकट! आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ मे आज होली चातुर्मासिक पक्खी पर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से बडे धुमधाम से, आध्यात्मिक रुपसे महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केशरी, पु गौतम मुनीजी म.सा. “बरसा-दाता”, अध्ययनशील युवा मनिषी पु. चेतन मुनीजी म.सा. वयोस्थविर पु. बालचंद जी म.सा. आगम ज्ञाता, पुच्चिस्थुनंम आराधिका पु. सौरभप्रज्ञाजी म.सा.ज्ञान पिपासु साध्वी गोयम सुधाजी म. सा. आदि ठाणा के प्रमुख उपस्थिती मे “ चतुर्विध” संघ द्वारा मनाया गया!

गुरुदेव पु. गौतम मुनीजी म. सा. की तीनदिवसीय मौन साधना तेला तप कर गुरुदेव प्रकट हुये एवं आज के महापर्व के अवसर पर उद् बोधन करते हुये जिनसे हम अबोल है , व्यवहार नही रखते ऐसे सभी रिश्तेदार , आप्तेष्ट , मित्र परिवारसे हार्दिक ऋदय से क्षमायाचना करने का एहलान किया और परिवार एक संग रहे , संघटित रहे यह भाव प्रकट किये! अपने मधुर कंठ से दो सुंदर भजन सुनाए! जिस मे हर घर मे प्रचलित “ बरसा दाता सुख बरसा” यह सुंदर भजन गाकर सभी उपस्थित धर्म अनुरागीयों का दिल जिता! मौन से बाहर आने के पश्चात 11 मिनीट तक स्तोत्र सुनाकर 5 मांगलीक मे स्वयं 7 मिनिट की मंत्र मुग्ध कराने वाली महामांगलीक फर्मायी!

पु. चेतन मुनीजी, पु. सौरभ सुधाजी ने समयोचित प्रवचन दिया! आज का आध्यात्मिक अवसर को ध्यान मे रख कर आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ द्वारा संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी सभी वर्तमान निवर्तमान विश्वस्त एवं जैन कॉन्फ़्रेंस के पुर्व उपाध्यक्ष अशोकजी पगारिया, सभी संघोके अध्यक्षोके करकमलोद्वारा पु. गौतममुनीजी म.सा. को आदर की चादर प्रदान की गयी! आजके समारोह के गौतम प्रसादी के लाभार्थी सौ पुष्पादेवी जयकुमारजी चोरडीया एवं सौ. राखी मनोज जी चोरडीया को श्री संघ द्वारा सौ कांताजी ललवाणी, शारदाजी चोरडीया, मिराबाई लुणीया, ज्योति जी खिंवसरा, सुनंदा जी लोढा आदि के करकमलो द्वारा नवाज़ा गया!

आज के समारोह मे उरली कांचन, आदिनाथ सोसायटी, वडगांव मावल, वडगाव शेरी, पिंपरी- चिंचवड के विविध संघोके पदाधिकारी, पुर्व राष्ट्रीय युवाध्यक्ष सागर साखला, प्रा. अशोक पगारिया उद्योजक जयकुमारजी चोरडीया आदि मान्यवर उपस्थित थे! सप्त दिवसीय होली चातुर्मास समारोह के सफलता के लिए श्री संघ के पुर्वाध्यक्ष संतोषजी कर्नावट, जवाहरजी मुथा, विजयजी गांधी, नेनसुख जी मांडोत, राजेंन्द्र जी छाजेड, धनराज जी छाजेड, सचिन जी गांधी, हिरालालजी लुणावत, दिलीप जी फिरोदिया, नितीन जी छाजेड, मिराबाई लुणिया ज्योति जी खिंवसरा, शारदा जी चोरडीया, मोतीलालजी चोरडीया, सुर्यकांतजी मुथीयान, मदनलालजी कोचर, राजेंन्द्र जी रातडीया पोपटलालजी कर्नावट, राजेंन्द्र जी कटारिया, प्रकाश जी मुनोत, जयकुमार ओसवाल, विजय ओस्तवाल, निता ओस्तवाल, मनिषा जैन चंद्रकांत छाजेड, मनसुखलाल छाजेड, साधना खिंवसरा सुनंदा जी लोढा सुंदर नियोजन किया! चंदनबाला महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा! संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत कर के हुये गुरुभगवंतोके प्रति ऋण निर्देश प्रकट कियाl

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar