Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गुरु वंदन नमन यात्रा पहुंची युवाचार्य महेंद्र ऋषि के दर्शनार्थ चंद्रपुर

गुरु वंदन नमन यात्रा पहुंची युवाचार्य महेंद्र ऋषि के दर्शनार्थ चंद्रपुर

2022 का दुर्ग चातुर्मास करने की घोषणा

दुर्ग / श्रमण संघ दुर्ग- भिलाई के सदस्य युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी महाराज के दर्शनार्थ चंद्रपुर महाराष्ट्र पहुंचे। उनके चंद्रपुर होली चातुर्मास में जैन भवन में प्रवचन दर्शन वंदन का लाभ लिया।

 

श्रमण संघ दुर्ग के सदस्यों ने दिन भर गुरु भगवंत की सेवा भक्ति करने के पश्चात रात्रि भद्रावती जैन तीर्थ का दर्शन करते हुए श्रमण संघ का दल वापस दुर्ग लौटा।

 

श्रमण संघ दुर्ग में यह पहला अवसर होगा जिसमें इतने बड़े संत का पहली बार चातुर्मास होने जा रहा है। श्रमण संघ दुर्ग की 13 वर्ष की विनती के पश्चात 2022 का चातुर्मास दुर्ग संघ को प्राप्त हुआ है।

 

श्रमण संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री भवरलाल पारख सतीश सुराणा निर्मल बाफना प्रवीण श्री श्रीमाल दीपचंद देशलहरा पदम पारख गोपाल चौरड़िया गौतमचंद देशलहरा के नेतृत्व में श्रमण संघ परिवार दुर्ग के सदस्य गुरु वंदन नमन यात्रा में शामिल हुए।

 

युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी पूना से उग विहार कर चंद्रपुर पहुंचे जहां उन्होंने होली चातुर्मास जैन श्री संघ की विशेष उपस्थिति में संपन्न किया।

 

धर्म सभा को संबोधित करते हुए युवाचार्य भगवन ने द्रव्य ,काल ,क्षेत्र भाव का आगार ( छूट ) रखते हुए 2022 के दुर्ग चातुर्मास करने घोषणा की। इस अवसर पर दुर्ग संघ के अलावा वणी, वरोरा, यवतमाल, पुणे, चंद्रपुर सहित विदर्भ क्षेत्र के जैन संघ विशेष रूप से उपस्थित थे।

युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी महाराज के साथ ताई म.सा उप प्रवर्तनी श्री सन्मति श्री जी अपने साध्वी समुदाय के साथ दुर्ग चातुर्मास में साथ विराजमान रहेंगे। इस तरह चतुरवीद संघ विशेष उपस्थिति में दुर्ग चातुर्मास संपन्न होगा।

यूवाचार्य भगवन के साथ संत श्री हितेंद्र ऋषि जी सन्मति श्री जी चंद्रपुर से बालाघाट, कवर्धा होते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों को धर्म संदेश देते हुए दुर्ग चातुर्मास हेतु पधारेंगे जहां उनका चातुर्मास जय आनंद मधुकर रतन भवन दुर्ग मे होगा और चतुरविद संघ का चातुर्मास प्रवेश जुलाई माह में होगा।

वंदन नमन यात्रा में श्रमण संघ परिवार ‌श्रमण संध स्वच्छ है स्वाध्याय मंडल दुर्ग के नितीन संचेती, प्रकाश काकरियां आदित्य नाहर सुशील पारख आशीष रतन बोहरा पंकज बंगानी गोरव देशलहरा आशीष बेगानी।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar