साल की पहली अमावस्या पर अन्नदान
चेन्नई. मानव मित्र सेवा समिति ने साल की पहली अमावस्या पर अन्नदान किया। इस मौके पर सरकारी जनरल हास्पीटल स्थित गणेश मन्दिर के पास जरूरतमंदों में भोजन का वितरण किया गया।
दुलीचंद बोथरा द्वारा पोंगल का पैकेट दिया गया। पिंजरापोल में गायों को चारा और कबूतरों को दाना डाला गया। 4 फरवरी को गुरु गणेशलाल की पुण्य तिथि और जन्म जयंती पर अमावस अन्नदान किया जाएगा।
——–