खान्देश केसरी, “बरसा-दाता” पु गौतम मुनीजी आदि ठाणा 2 का होली चातुर्मास आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ को प्रदान! अहंकार छोड़ विनयशील, शालीन बने- पु. गौतम मुनीजी का उद् भोदन। आज कोथरुड स्थानक भवन मे आकुर्डी- निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के विश्वस्त मंडल ने गुरुभगवंतो के दर्शन, प्रवचन एवं मंगल आशिर्वाद लेकर श्री संघ के और से आगामी होली चातुर्मास की बिनंती रखी गयी, पु. गुरुदेव बरसादाता गौतम मुनीजी म.सा. ने स्विक्रुती प्रदान कर घोषणा की!
इस अवसर पर गौतम मुनीजी म.सा ने अपने उद् भोदन मे अहंकार छोड़ विनयशील एवं शालीन बनने की सलाह दी और पु चेतन मुनीजी ने सबसे प्रकाशमान ज्ञान है यह बताते हुये ज़्यादा से ज्यादा ज्ञानवान बन अपना जीवन प्रकाशमय बनाने का एहलान किया! आकुर्डी- निगडी – प्राधिकरण श्री संघ और से संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने गुरुचरणो मे बिनंती रखी !
इस अवसर पर श्री संघ के उपाध्यक्ष विजय जी गांधी, कोषाध्यक्ष नेनसुखजी मांडोत, महामंत्री राजेंन्द्र जी छाजेड, पुर्वाध्यक्ष जवाहरजी मुथा, विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, राजेंन्द्र जी कटारिया प्रकाश जी मुनोत उपस्थित थे! कोथरुड श्री संघ के अध्यक्ष डॉ. कांतीलालजी लोढा एवं विश्वस्त इश्वरजी भटेवरा ने आकुर्डी श्री संघ के पदाधिकारीयों का स्वागत किया! तद्पश्चात संघ पदाधिकारियोने डॉ. पु. प्रणव दर्शनाजी एवं पु ईशदर्शनाजी के दर्शन लिए!