Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

कृष्णगिरी में 5 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक 1008 कन्याओं का महापूजन

कृष्णगिरी में 5 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक 1008 कन्याओं का महापूजन

राष्ट्रसंत डॉ वसंतविजयजी म.सा. की निश्रा में मां पद्मावती की हजारों दीपों से हो रही महाआरती

कृष्णगिरी में लक्ष्यप्राप्ति नवरात्रि महामहोत्सव बनाएगा हर श्रद्धावान को सर्वोत्तम : डॉ वसंतविजयजी म.सा.

 तमिलनाडु राज्य के श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम कृष्णगिरी में आदिशक्ति जगत जननी राजराजेश्वरी देवी मां पद्मावतीजी की भक्ति आराधना वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक कीर्तिमान रच रही है। प्रतिदिन हजारों लीटर दूध से मां के अभिषेक से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि विशेष 10 दिवसीय आयोजन का समापन रात्रि में हजारों दीपों से महाआरती से संपन्न होता है।

शक्तिपीठाधीश्वर राष्ट्रसंत परम पूज्य गुरुदेवश्रीजी डॉ वसंतविजयजी महाराज साहेब की अलौकिक पावन निश्रा में आगामी 5 अक्टूबर को शक्तिमय तीर्थधाम में 1008 कन्याओं का विशेष महापूजन होगा। देश और दुनिया भर से हजारों की संख्या में लक्ष्यप्राप्ति नवरात्रि महापर्व मनाने कृष्णगिरी पहुंचे गुरु भक्त श्रद्धालुजन मां के अभिषेक, जप, साधना, देवी भागवत पुराण श्रवण एवं हवन यज्ञ का अद्भुत लाभ ले रहे हैं। पूज्य गुरुदेव डॉ वसंतविजयजी महाराज साहेब ने इस दौरान कहा कि सांसारिक व्यक्ति के लिए लक्ष्य प्राप्ति नवरात्रि का यह महापर्व प्रतिदिन भक्ति आराधना के साथ अनंत शक्ति, समृद्धि, ऐश्वर्य, यश कीर्ति, आरोग्य व सुरक्षा दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का स्वभाव सर्वोत्तम, संस्कारवान तथा लक्ष्य सदैव ऊंचा होना चाहिए। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि देवी मां पद्मावती भक्तों के दुख निवारण तो करती ही है, साथ ही साथ भविष्य में आने वाले दुःख, संकटों को भी मिटा देती है। उन्होंने इस दौरान भगवती के दर्शन भावों को विस्तार से उल्लेखित किया।

प्रसंगवश मय उदाहरण के उन्होंने कहा कि लक्ष्य भेदन भी दुर्योधन की भांति नहीं, बल्कि अर्जुन की भांति होना चाहिए। यह श्रेष्ठ गुरु की निश्रा तथा देवी मां की कृपा से ही संभव है। इसके लिए मां की दृष्टि में रहना जरूरी है। वे यह भी बोले कि जब तक व्यक्ति में द्वेष भाव है वह समृद्धवान नहीं बन सकता है। पूज्य गुरुदेव डॉ वसंत विजयजी महाराजा द्वारा उच्चारित विभिन्न बीज मंत्रों के साथ देवी मां पद्मावती की अपार प्रसन्नता हेतु चिदंबरम नटराज मंदिर के पंडितों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है, जिसमें अनेक प्रकार के मेवे, औषधियां, फल, फूल, चंदन की लकड़ियां इत्यादि अग्निदेव को समर्पित किए जा रहे हैं। देवी भागवतजी की आरती एवं हवन यज्ञ का लाभ गुरुभक्त सेविका श्रीमती लीलाबाई सेठिया परिवार बेंगलूरु ने लिया। कार्यक्रम में मुंबई, राजस्थान व दिल्ली के अनेक कलाकारों ने मनोरंजक भक्तिमय तथा संगीतमय प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन राजू सोनी व विनोद आचार्य ने किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar