राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु कि महिला इकाई गणगौर ने 4 अगस्त को एसआरकेके अग्रवाल सभा भवन में सावन कार्यक्रम – ‘त्योहारों की बौछार’ का आयोजन किया, जहां 125 सदस्यों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
स्वागत भाषण गणगौर अध्यक्ष कांता बिसानी ने दिया तथा मंच संचालन त्रिशला चांडक व खुशबू नाहर ने किया। कार्यक्रम में खेल, नाटक और नृत्य शामिल थे, लेकिन मुख्य आकर्षण गणगौर के पूर्व अध्यक्षों – उर्मिला सराफ, निर्मल खेमका, सरिता खेमका, शालिनी अग्रवाल, सुनीता डागा, संगीता जैन, पुष्पलता झंवर, डॉ. सुनीता जैन, कंचन बंसल द्वारा किया गया रैंप वॉक था जिसमें वर्तमान अध्यक्ष कांता बिसानी और सह अध्यक्ष रेखा सिंघी भी शामिल थे।
आई हुई सभी महिलाओं ने भोजन का भी खूब आनंद उठाया। समिति सदस्यगण निहारिका राठी, संगीता बिसानी, प्रीति गुप्ता, नमीता जयसवाल, शिखा जैन, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल और मधु तुलस्यान ने आए हुए सभी महिलाओं को सेवा दे, इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।