👉 कल दिनाँक 12/09/2023 मंगलवार पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का पहला दिवस (दूसरी मान्यता अनुसार) हैं। साथ ही मेरे पूज्य पिताश्री उत्कृष्ट संथारा साधक 12 व्रतधारी श्रमणोपासक स्व. श्री मदनलालसा गोठी की प्रथम पुण्यतिथि भी (दिनाँक अनुसार 24 अगस्त एवं तिथि अनुसार भादवा वद 13/पर्युषण पर्व प्रथम दिवस)। पिताश्री ने एक गृहस्थ के रूप में साधुमय जीवन जीया जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है जिसका शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जीवन की अंतिम सांस तक दर्शनार्थ आने वालों को वो 14 नियम 3 मनोरथ नवकारसी आदि छोटे छोटे व्रत नियम पच्चक्खान करवाते रहे।
उनकी पूण्य स्मृति में कल मदन उत्तम ज्ञान ज्योति पुस्तक (जिसमे उनकी सभी प्रार्थनाओं के साथ उन्हीं की प्रेरणा स्वरूप दैनिक चौदह नियम चार्ट तीन मनोरथ श्रावक के 12 व्रत का सुन्दर संकलन किया गया हैं) का विमोचन टी.नगर स्थानक में पूज्य श्री वीरेंद्रमुनीजी म.सा. के सान्निध्य में प्रवचन के पश्चात सवेरे लगभग 10.30 बजे किया जायेगा।
इस प्रसंग पर कई श्रावक श्राविकाएं श्रावक का पहला अहिंसा व्रत सहित अन्य व्रत भी ग्रहण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हैं। प्रथम पुण्यतिथि प्रसंग पर उस महान आत्मा के चरणों में विनयांजलि। उत्तररोत्तर वह महान आत्मा शाश्वत सुख मोक्ष की और अग्रसर हो।🙏
👉 पिताश्री के 48 दिवसीय सजक संथारा साधना की एक *U Tube link* नीचे फॉरवर्ड की जा रही हैं। आप प्रारंभ से अंत तक इसे अवश्य देखें।🙏
👉 Note:- I will not be available on Mobile during from 12/09/23 to 19/09/2023.
*Michchamidukudam/सभी से खमत खामणा*🙏
✍️ डॉ. एम.उत्तमचन्द गोठी जैन/11-09-2023