Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का पंचम स्मृति दिवस मनाया गया

उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का पंचम स्मृति दिवस मनाया गया

# चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का पंचम स्मृति दिवस स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया |

 वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरभ्राता-पुत्र वीरेन्द्रजी कांकरिया ने महापुरुष के रुप मे योगदान उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के योगदान बताते हुए गुणगान किये |

श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सूर्यनगरी जोधपुर में श्रावक रत्न श्री अचलचन्दजी व श्राविका रत्ना छोटादेवीजी सेठिया के यहां जन्म लेने वाले बालक मान के बचपन युवा अवस्था व वैराग्यमय जीवन के संस्मरणों का चित्रण धर्मसभा में रखते हुए कहा कि युवा मान ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमल जी म.सा के मुखारविन्द से जोधपुर के सरदार स्कूल में अपने सहपाठी मगनराज मोहनोत के साथ भागवती दीक्षा अंगीकार की |

दीक्षा सरदार स्कूल में हुई बड़ी दीक्षा मुथाजी के मन्दिर, नागोरी गेट, जोधपुर में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा के मुखारविन्द से हुई | नवदीक्षित मानमुनिजी म.सा का बडे लक्ष्मीचंदजी म.सा के सानिध्य में ज्ञानार्जन हुआ | आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा ने नवदीक्षित मुनि मानचन्द्रजी म.सा को उनकी विद्धवता पुरुषार्थ व योग्यता की परख करते हुए पण्डित रत्न की उपाधि से विभूषित किया |

शान्त-दान्त-गंभीर उपाध्याय प्रवर पण्डित रत्न पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के ऋजुता, सरलता, सहजता, विद्ववता कषायमन्दता, आत्मार्थीता मधुरभाषिता, कालोकाल नियमितता प्रशान्तमनता आदि विशिष्टता पूर्ण गुणों के संस्मरण जो मधुरव्याखानी आशुकवि मधुर व्याख्यानी श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के मुखारविन्द से सुने थे,उनका उल्लेख पुण्यस्मृति सभा के संचालक श्रावक संघ के निवर्तमान कार्याध्यक्ष वीरभ्राता-पुत्र आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने किया |

वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री लीलमचन्दजी बागमार ने उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा की जीवनी पर भावपूर्ण स्तुति की |

 श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा श्रीमती शशिजी कांकरिया ने उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा की जीवनी पर सुन्दर भावों से स्तुत्ति की |

 युवक परिषद् तमिलनाडु शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल ने उपाध्याय प्रवर के जागृतिपूर्ण अंतिम समय पर प्रकाश करते हुए एक दिन पूर्व ही दर्शन करने को अपना सौभाग्य बताया |

वरिष्ठ श्रावक चंपालालजी बोथरा ने उपाध्याय के चरित्रमय जीवनी पर प्रकाश किया |

इस अवसर पर सभा में उपस्थित श्रदालुओं श्रावक संघ तमिलनाडु के कोषाध्यक्ष श्री अम्बालालजी कर्णावट, स्वाध्यायी कांतिलालजी तातेड़, गौतमचन्दजी मुणोत, नवरतनमलजी चोरडिया, तपस्वी रत्न सुशीलजी बाफना रुपराजजी सेठिया, उच्छबराज जी गांग, दीपकजी श्रीश्रीमाल योगेशजी श्रीश्रीमाल ने गुरु मान चालीसा की सामूहिक रुप से स्तुति की |

सामूहिक प्रत्याख्यान, दैनिक संकल्प के पश्चात मांगलिक तपस्वी रत्न सुशीलजी बाफना ने दी |

तीर्थंकरों, आचार्य भगवन्तो, भावी आचार्यश्री उपाध्याय भगवन्त, साध्वी प्रमुखा, सन्त-सती मण्डल की जयजयकार के संग स्मृति दिवस कार्यक्रम स्वाध्याय दिवस के रुप में सम्पन्न हुआ |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar