चेन्नई : श्री एस एस जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान व स्वर्ण सयंम आराधक श्री वीरेंद्रमुनी के सानिध्य में रविवार दिनाँक 16 जुलाई को उपाध्याय केवलमुनि की जन्म जयंती तप त्याग, नवकार जाप व दो सामायिक साधना के साथ मनायी जायेगी। सवेरे 7.30 बजे से 8.00 बजे सामूहिक प्रार्थना के पश्चात गुणानुवाद सभा का आयोजन सेवरे 8 बजे से 9 बजे तक होगा।
इसी श्रृंखला में डॉ एम उत्तमचन्द गोठी द्वारा एक कदम आगार धर्म की ओर क्लास सेवरे ठीक 10 बजे से रहेगी जिसमे श्रावक श्राविका के 14 नियम तीन मनोरथ पाँच अभिगम आदि को ग्रहण करने से किस तरह समुंद्र जितना पाप कम होकर एक बूँद के बराबर रह जाता है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी। यह विज्ञप्ति संघ मंत्री महेंद्र गादिया ने प्रेषित की।