तांबरम जैन संघ का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही जालना में विराजित उपप्रवर्तक साध्वी प्रतिभा के दर्शनार्थ पहुंचा।
दर्शन लाभ के बाद वर्ष 2020 के चार्तुमास की विनती की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने सिकंदराबाद विराजित श्रमणी सिद्धिसुधा से भी 2020 के लिए चार्तुमास की विनती की।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष खीमराज गांधी, मंत्री मोहनलाल खिंवेसरा, उपाध्यक्ष खेमचंद बोहरा, उपमंत्री अशोककुमार गुंदेचा, कोषाध्यक्ष प्रकाश गुगलिया, पारसमल भलगट, महेन्द्र लूनिया, रतनचंद सुराना, रूपचंद गुगलिया, मदनलाल सिंघवी शामिल थे।