Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

आत्म उज्ज्वलता का अनुष्ठान है संथारा : साध्वी अणिमाश्री

आत्म उज्ज्वलता का अनुष्ठान है  संथारा : साध्वी अणिमाश्री

श्रीमती माणकदेवी बोकडिया की स्मृति सभा का आयोजन
 

साहूकारपेट, चेन्नई  : – साध्वी अणिमाश्री के सान्निध्य में सुश्राविका  श्रीमती माणकदेवी बोकड़िया के अनशन के साथ देवलोकगमन हो जाने पर तेरापंथ सभा भवन में स्मृति सभा का आयोजन किया गया।  साध्वी अणिमाश्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा जन्म व मृत्यु दोनों अनिवार्य अंग है। जन्म के साथ मृत्यु जुड़ी हुई है। जो आया है, उसका जाना निश्चित है। किंतु विरले व्यक्ति ऐसे होते है, जो कलात्मक ढंग से मरने की कामना करते हैं एवं समाधिमय मृत्यु की दिशा में अग्रसर होते हैं। बहन माणकदेवी बोकडिया ने इस तत्व को गहराई से समझा एवं अनशन ग्रहण कर भगवान महावीर की वाणी को चरितार्थ किया।

संथारा आत्म उज्ज्वलता एवं निर्मलता का महान अनुष्ठान है। अनासक्ति व निर्लेपता जैसे गुणों से युक्त व्यक्ति ही साधना का मार्ग स्वीकार कर सकता है। लगता है माणकबाई के जीवन में अनासक्ति के दीप जले एवं पूरा जीवन अनशन के आलोक से आलोकित हो गया। अट्ठारह दिनों के प्रलंब संथारे में भावों की श्रेणी हमेशा वर्धमान रही। पारिवारिक जनों ने अपने दायित्व का सम्यक निर्वहन किया एवं वातावरण अध्यात्ममय बन गया।  साध्वीश्री ने आगे कहा पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणजी की आज्ञा प्राप्त होते ही हमने यहां से साध्वी सुधाप्रभाजी व साध्वी समत्वयशाजी को संथारा पचखाने के लिए भेजा।

दोनों साध्वियों ने भरी दुपहरी में 10 किलोमीटर का विहार कर संथारा पचखाया। आज भाई रणजीत बोकडिया एवं भाई उम्मेदजी बोकड़िया मातृ ऋण से उऋण होकर आए। बोकड़िया परिवार धर्मसंघ का प्रतिष्ठित परिवार हैं। श्रद्धा भक्ति वाला परिवार है। भाई उम्मेदजी बोकड़िया सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उदारता इनका गुण है, विसर्जन की भावना बढ़ती रहे। पूरे परिवार में धर्म के संस्कार प्रवर्धमान रहे।   

रणजीत बोकडिया ने अपनी मां का परिचय देते हुए उनके गुणों का वर्णन किया। श्री उम्मेद बोकडिया ने साध्वीश्री रतनश्री जी द्वारा प्रदत संदेश का वाचन किया। तेरापंथ सभा मंत्री गजेंद्र खांटेड़ ने परम पूज्य गुरुदेव एवं साध्वी प्रमुखाश्रीजी के संदेश का वाचन किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा हिरण, तेयुप मंत्री श्री संतोष सेठिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अशोक बोकडिया ने साध्वी मंगलप्रभा के संदेश का वाचन किया। बोकाडिया परिवार की बहनों ने गीतिका की प्रस्तुति दी। श्रीमती मंजूदेवी बोकडिया ने कृतज्ञता के स्वर व्यक्ति किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विमल चिप्पड़ ने किया। साध्वी समत्वयशा के लोगस्स पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
           

स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar