चेन्नई. अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में विराजित साध्वी कुमुदलता ने कहा शरीर से आत्मा का निकल जाना ही मृत्यु है। जीवन तो पशु पक्षी को भी मिलता है पर मानव जीवन महामानव बनने के लिए मिला है। मानव अगर किसी की अर्थी देखता है तो चिंतन मनन नहीं करता। मौत को स्वीकार नहीं करता। मौत कई तरीके से आती है यह सच समझ जाएंगे तो उद्धार हो जाएगा। अपने आज के जीवन को स्वर्ग बनाऐगे तो आगे भी स्वर्ग मिलेगा। हम परमात्मा से जुड़ जाएं तो यह जीवन सार्थक हो जाएगा। मृत्यु का साक्षात्कार समझ में आ जाए तो जीवन जीने का तरीका आ जाए।
उन्होंने कहा कि लेश्या 6 प्रकार की होती है। जीवन के सारे अधिकारों को जीओ पर लेश्या को समझो। कृष्णा लेश्या का रंग है काला। कृष्णा लेश्या वाला हमेशा दूसरों को दुख देने का प्रयास करेगा। वह हमेशा आर्त और रौद्र ध्यान ध्याता है। हम कृष्णा लेश्या में जीते हैं तो नारकी का बंधन बांधते हैं। जीएं तो तेजो लेश्या के अंदर ही जीएं। हम महावीर के आराधक बन जाएंगे। साध्वी प्रज्ञा ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी राजकीर्ति ने जीवन की सच्चाई के बारे में बताते हुए कहा इस मौके पर राकेश कुमार, आनंद कुमार, दिलीप, विकास नाहर ने व्यवस्था में सहयोग किया।