यज्ञ का हुआ आयोजन
वेलूर. यहां वालाजा स्थित धन्वंतरि आरोग्य पीठम में आणी अमावस्या के अवसर पर देवी सृष्टि दुर्गा की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा यज्ञ भी हुआ।
इस मौके पर सवेरे पुजारियों ने पीठम संस्थापक ज्ञानगुरु मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में देवी सृष्टि दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्पाभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं आरती हुई। साथ ही आयोजित हवन में आहूतियां दी गई। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर मां के दर्शन का लाभ लिया।