Share This Post

Khabar

आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 60 वां दीक्षा दिवस सामायिक व स्वाध्याय दिवस के मनाया गया

आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 60 वां दीक्षा दिवस सामायिक व स्वाध्याय दिवस के मनाया गया

रत्नवंश के अष्ठम पट्टधर जिनशासन गौरव परमाराध्य आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 60 वां दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट-चेन्नई में तप त्याग पूर्वक श्रद्धा सहित गुणगान करते हुए तीन-तीन सामायिक व स्वाध्याय दिवस के मनाया गया |

इस दिवस पर संघाध्यक्ष श्री प्रेमकुमारजी कवाड, महावीरजी तातेड़, अशोकजी रांका, गौतमचंदजी मुणोत, महावीरजी बागमार, अशोकजी बाफना, चंपालालजी बोथरा, बुधमलजी बोहरा, नवरतनजी बागमार, ज्ञानजी बागमार, संदीपजी ओस्तवाल, नितेशजी कटारिया, जवाहरलालजी कर्णावट, विनोदजी जैन, श्रीमती शशिजी कांकरिया, पुष्पलताजी गादिया, वीरमाता तारादेवीजी बागमार ने गद्य-पद्य-स्तुति रुप में आचार्य भगवन्त के चरित्रमय जीवन के विस्तृत गुणगान किये |

संघमंत्री श्री अनोपचंदजी बागमार ने सुन्दर संचालन किया। इस पुनीत दिवस पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उपवास, एकासन, आयंबिल के प्रत्याख्यान किये व तीन-तीन सामायिक की साधना में हीरा चालीसा का पाठ किया गया व आचार्य भगवन्त के गुणानुसार छत्तीस बार तिक्खुतो के पाठ गुरु- वन्दन सूत्र से सामूहिक वन्दना की |

श्रावक संघ तमिलनाडु के क्षेत्रीय प्रधान श्री इंदरचंदजी सुराणा ने मंगल पाठ सुनाया | श्रमण भगवान महावीर स्वामीजी, आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा-आचार्यश्री हीराचन्द्रजी-आचार्य श्री महेन्द्रमुनिजी उपाध्याय श्री मानचन्द्रजी म.सा समस्त चरित्र आत्माओं की जयजयकार संग आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के 60 वें दीक्षा दिवस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रमोदजन्य रहीं | संघ की और से अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई |

प्रेषक :- आर नरेन्द्र कांकरिया,

कार्याध्यक्ष

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ -तमिलनाडु

पता- सम्पर्क :-

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ

  “स्वाध्याय भवन”

24/25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट

साहूकारपेट, चेन्नई 600 079 तमिलनाडु

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar