Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

आचार्य भगवन्त पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का जन्म दिवस ज्ञानदिवस के रुप में मनाया गया

आचार्य भगवन्त पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का जन्म दिवस ज्ञानदिवस के रुप में मनाया गया

शनिवार 18 नवम्बर 2023 को रत्नवंश के छठे पट्टधर जीवन निर्माण के शिल्पकार बालब्रह्मचारी आचार्य भगवन्त पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का जन्म दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के तत्वावधान में ज्ञान दिवस के रुप मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट,चेन्नई में मनाया गया| विशेष रुप से ज्ञान पंचमी तिथि के पावन प्रसंग पर वरिष्ठ स्वाध्यायी आर.वीरेन्द्रजी कांकरिया ने मति श्रुत अवधि ज्ञान,मन पर्यय व केवल ज्ञान,मति श्रुत अज्ञान व विभंग ज्ञान का विस्तृत विवेचन किया |

श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर. नरेन्द्रजी कांकरिया ने जोधपुर में पिता भगवानदास छाजेड- माता पार्वती के यहां जन्म लेने वाले बालक शोभा के बाल्यकाल, दृढ़ वैराग्य आचार्यश्री कजोडीमलजी म.सा के पास बसन्त पंचमी के पर्व पर तेरह वर्ष की वय में दीक्षित होने से लेकर जीवन चरित्र के अनेक संस्मरणों का उल्लेख किया | माधवमुनिजी के संग ज्ञान चर्चाओं व उनके द्वारा गुरुभाई आचार्यश्री विनयचंद्र जी म.सा व दीक्षा गुरु आचार्यश्री कजोडीमलजी म.सा की सेवा पर प्रकाश करते हुए बताया कि 45 चातुर्मास गुरु की सेवा में और 11 चातुर्मास आचार्य बनने के पश्चात आचार्य शोभाचन्द्रजी म.सा ने किए |उन्हें जीवन निर्माण के शिल्पकार सेवाभावी शिष्य के रुप मे जाना जाता हैं |

आपके आचार्य काल मे आचार्य श्री हस्तीमलजी म.सा,श्री चौथमलजी म.सा श्री रुपकवरजी सती,अमृत कवरजी सती सहित अनेक सन्त-सतियों की दीक्षाएं हुई | आपने 69 वर्ष की वय में संथारा पूर्वक समाधि मरण का वरण किया | वरिष्ठ श्रावक श्री चम्पालालजी बोथरा ने आचार्य शोभाचंद्र के गुणगान करते हुए कहा कि शोभाचंद्रजी म.सा अपने गुरुदेव के प्रिय थे जोधपुर के श्रावकों ने जब चातुर्मास हेतु विनती की,तब गुरुदेव ने कहा कि शोभाचंद्र जी म.सा को मेरी सेवा में छोड़कर बाकी सन्तों का चातुर्मास करा लो,मेरी स्वीकृति हैं गुरु सेवा की अनेक घटनाओं का उल्लेख किया |

पुष्पलता गादिया ने नीवी के प्रत्याख्यान किए | प्रत्याख्यान श्रावक संघ के उपाध्यक्ष अम्बालालजी कर्णावट ने कराये | जीवन संकल्प – जैन संकल्प दीपकजी श्रीश्रीमाल व कांतिलालजी तातेड़ ने करवाये | लीलमचन्दजी बागमार, योगेशजी श्रीश्रीमाल, विकासजी चोरडिया, के.प्रकाशचंदजी ओस्तवाल की सामायिक परिवेश में उपस्थिति प्रमोदजन्य रही | आर. वीरेन्द्रजी कांकरिया ने मंगल पाठ सुनाया | तीर्थंकरों, आचार्य भगवन्तों,उपाध्याय श्री भावी आचार्य श्री, साध्वी प्रमुखा, चरित्र आत्माओं की जयजयकार संग आचार्य शोभाचंद्र का जन्मदिवस कार्यक्रम ज्ञानदिवस के रुप मे सुसंपन्न हुआ |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar