आदिनाथ जैन ट्रस्ट द्वारा किए वितरित
चेन्नई. आचार्य वर्धमान सागर, आचार्य विमल सागर व साध्वी मंजुलाश्री के चातुर्मासिक प्रवेश के उपलक्ष्य में आदिनाथ जैन ट्रस्ट चूलै द्वारा दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि प्रवीणभाई मेहता, अशोक सिंघवी, हस्तीमल चौधरी, अजय कोचर व तिरुशिवा थे।
शिविर की शुरुआत ट्रस्ट के मोहन जैन के स्वागत भाषण से हुई। इस मौके पर अतिथियों ने करीब 450 जरूरतमंद दिव्यांगों में व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग ऐड, वॉकर्स, फुट स्टिक, चस्मा एवं कृत्रिम पैर आदि प्रदान किए गए। शिविर में आचार्य विमलसागर ने सभी विकलांगों को मांसाहार और शराब के नुकसान के बारे में समझाकर पच्चखाण दिलाया।
शिविर में फिनिशिंग स्कूल जिसमे ं 65 तरह की कलाएं सिखाई जाती हैं, की छात्राओं ने भी भाग लिया। इससे पूर्व आदिनाथ जैन ट्रस्ट से साध्वी मञ्जुलाश्री का चूलै में चातुर्मासिक प्रवेश हुआ।
आचार्य शुक्रवार सवेरे आदिनाथ जैन ट्रस्ट से वेपेरी संघ में चातुर्मासिक प्रवेश करेंगे। ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष प्रसन मालू, संयुक्त सचिव सुशील सिंघवी व कोषाध्यक्ष संतोष बरडिया ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन मनोज जैन ने किया।