तेरापंथ महिला मण्डल, चेन्नई द्वारा
ओसवाल गार्डन, चेन्नई ; साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा-3 के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में ‘आओ जाने जैनत्व को’ कार्यशाला का आयोजन ओसवाल गार्डन में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ साध्वीश्रीजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया।
साध्वी लावण्यश्रीजी ने अपने उद्बोधन में सुंदर शैली में जैनत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए नव तत्व की परिभाषा को प्रस्तुत करते हुए कहा की हमारा ध्यान अजीव की तरफ है। हमें मोक्ष की तरफ होना है। राग-द्वेष को कम करेंगे तो मोक्ष की तरफ आगे बढ़ेंगे। अव्रत से व्रत की तरफ आना है। हमारा आध्यात्मिक विकास प्रयोग करने से होगा। उपाय करने से जैनत्व सुरक्षित रह सकता है। साध्वीश्रीजी ने सभी बहनों को हिंसा युक्त प्रसाधन सामग्री, प्योर रेशम, लेदर का प्रयोग न करने की प्रेरणा दी एवं सभी बहनों को संकल्प करवाए गए।
साध्वी श्री सिद्धांतश्रीजी ने जैनत्व के विषय पर जानकारी देते हुए नव तत्व को राउंड टेबल का उदाहरण देते हुए सुंदर जानकारी दी।
कार्यशाला मे उपस्थित सभी बहनों का स्वागत अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं व्यवस्था प्रदान करने में ओसवाल गार्डन के भाई बहनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
समाचार साभार : रीमा सिंघवी